Friday, February 22, 2019

सीकर में आरोग्य मेला 2019 का आगाज आज

सीकर में आरोग्य मेला 2019 का आगाज आज ।।

उद्धघाटन सवा ग्यारह बजे ।।

आयुर्वेद विभाग राजस्थान सरकार द्वारा चार दिवसीय सम्भाग स्तरिय आरोग्य मेला एस.के.स्कूल के खेल मैदान सीकर में आज दीनांक तेबीस फरवरी को ग्यारह बजे ऊद्धघाटन के साथ ही प्रारम्भ हो जाएगा । मेले का ऊद्धघाटन श्रीमान जिला कलेक्टर नरेशकुमार ठकराल, व नगरपरीषद सीकर के चेयरमैन जनाब जीवण खाँ द्वारा किया जाएगा।
इस मेले के नोडल अधिकारी अतिरिक्त निदेशक डाँ.अशोक कुमार शर्मा, सहायक नोडल उपनिदेशक डाँ.अनिलकुमार शर्मा, व संयोजक एवं सहायक निदेशक डाँ.कैलाश शर्मा पाटोदा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि इस मेले में जटिल से जटिल रोगों का आयुर्वेद, यूनानी होम्योपैथी,योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म, अग्निदग्ध, रक्तमोक्षण,एक्यूप्रेशर सहित आयुर्वेद न्यूरोथैरेपी के द्वारा सर्वाइकल स्पोंडीलाइटिस, ब्लगिंग, हनिएशन, टेनिश एलबो, कारपल सिंड्रोम, साइटिका, डिस्कस्लीप,एवीएन,फ्रोजन शोल्डर, एडि का दर्द, सहित न्युरो से सम्बंधित अनेक रोगों का निशुल्क उपचार इस मेले में किया जाएगा।इन रोगों के अतिरिक्त श्वास कास,चर्म रोग, पाईल्स, फिस्टुला, उच्चरक्तचाप, सहित अनेक रोगो का उपचार किया जाएगा व निशुल्क दवा वितरण भी किया जाएगा। मेले में चार दिन तक जयपुर सम्भाग के सभी पांच जिलो से यथा जयपुर, दौसा, अलवर झूंझुनू, और सीकर जिले सभी चिकित्साधिकारियो, नर्सिंग स्टाफ, सहित सभी सहायक कर्मचारियों प्रतीदिन मेले में उपस्थिती देंगे और विशेषज्ञ चिकित्सको के द्वारा लगातार चार दिन तक चिकित्सा व्यवस्था की जाएगी।
          डाँ.कैलाश शर्मा पाटोदा,
            सहायक निदेशक
        आयुर्वेद विभाग सीकर
        मो.नं. 09414291928

Sunday, February 17, 2019

अब पुलवामा शहीदों की कुर्बानी के किस्से आएंगे हमारी किताबों

*BreakingNews  अब पुलवामा शहीदों की कुर्बानी के किस्से आएंगे हमारी किताबों में*

राज्य सरकार शहीदों से जुड़े चैप्टर में ताजा घटनाक्रम को करेगी अपडेट,शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा के लिए किया बड़ा ऐलान,देश के लिए शहीद हुए जवानों के किस्सों को जरूर जाने की नई पीढ़ी.
शहीद जवानों का विशेष जिक्र होगा राजस्थान के स्कूली पाठ्यक्रम में, किताबों के हो रहे वर्तमान रिव्यू में अब नये बिंदु को किया शामिल,शिक्षा विभाग की ओर से पाठ्यक्रम समितियों को जारी होंगे दिशा-निर्देश


Saturday, February 16, 2019

चार दिवसीय आयुष मेला

चार दिवसीय आयुष मेला 23
फरवरी से सीकर मे शुरु।।
आयुर्वेद विभाग राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर संभाग स्तरीय आयुष मेला श्री कल्याण स्कूल सीकर के खेल मैदान सीकर (राज.) मे 23 फरवरी से 26 फरवरी तक चार दिवसीय लगाया जा रहा है। इस मेले में सभी प्रकार के रोगों की नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा की जाएगी.।इस आयुष मेले में आयुर्वेद न्युरोथैरेपी के द्वारा विशेष चिकित्सा की जाएगी जिसमे निम्न रोगो में तत्काल लाभ मिलेगा।
रोगों के नाम ― साईटिका,स्लिपडिस्क,घुटनों का दर्द, सर्वाईकल स्पोंडेलाईटिस, फ्रोजन सोल्डर, कमर दर्द,कार्पल सिंड्रोम, टेनिस एल्बो, रोटेटर कफ,ब्लगिंग डिस्क,ज्वाइंट डिस्लोकेश,नैत्र ,कान,गले सहित हर तरह के जटिल रोगों का विशेषग्य चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाएगा।
इस आयुष मेले में न्युरोथैरेपी,पंचकर्म, योग, ब्लड कपिंग, एक्युप्रेसर, अग्निकर्म, रक्तमोक्षण,शिरावेध, शिरोधारा, सहित औषध चिकित्सा कि जाएगी। जिसका ज्यादा से ज्यादा लाभ आम नागरिक व पीड़ित व्यक्ति को मिले इसके लिए इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा फारवर्ड करके पुण्य कमाएं.
मेला समय प्रात 11.00 बजे से रात्री 8.00 बजे तक ।।

आपका
डाँ.कैलाश शर्मा पाटोदा,
B. A.M.S.,D.N.Y.S.,PG.S.T.K.S,,पंचकर्म , पाईल्स शल्य चिकित्सा, एवं आयुर्वेद न्यरो फिजीशियन ,
असिस्टेंट डाइरेक्टर, आयुर्वेद विभाग सीकर (राज.)
मो.नं. 09414291928

Thursday, February 14, 2019

Crpf attect in jammu

नींद उड़ गई यह सोच कर, हमने क्या किया देश के लिए,
आज फिर सरहद पर बहा हैं खून मेरी नींद के लिए.



जहर पिलाकर मजहब का, इन कश्मीरी परवानों को,
भय और लालच दिखलाकर तुम भेज रहे नादानों को,
खुले प्रशिक्षण, खुले शस्त्र है खुली हुई शैतानी है,
सारी दुनिया जान चुकी ये हरकत पाकिस्तानी है,



फ़ौजी की मौत पर परिवार को दुःख कम और गर्व ज्यादा होता हैं,
ऐसे सपूतो को जन्म देकर माँ का कोख भी धन्य हो जाता हैं.



जिसकी वजह से पूरा हिन्दुस्तान चैन से सोता हैं,
कड़ी ठंड, गर्मी और बरसात में अपना धैर्य न खोता हैं.



कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना,
कभी तपती धूप में जल के देख लेना,
कैसे होती हैं हिफ़ाजत मुल्क की,
कभी सरहद पर चल के देख लेना



जब हम तुम अपने महबूब की आँखों में खोये थे,
जब हम तुम खोयी मोहब्बत के किस्सों में खोये थे,
सरहद पर कोई अपना वादा निभा रहा था,
वो माँ की मोहब्बत का कर्ज चुका रहा था.



मिलते नही जो हक वो लिए जाते हैं,
है आजाद हम पर गुलाम किये जाते हैं,
उन सिपाहियों को रात-दिन नमन करो,
मौत के साए में जो जिए जाते हैं.



“सीमा नहीं बना करतीं हैं काग़ज़ खींची लकीरों से,
ये घटती-बढ़ती रहती हैं वीरों की शमशीरों से.

हर पल हम सच्चे भारतीय बनकर देश के प्रति अपना फर्ज निभायेंगे.
जरूरत पड़ी तो लहू का एक-एक कतरा देकर इस धरती का कर्ज चुकायेंगे.



सरहद पर एक फौजी अपना वादा निभा रहा हैं,
वो धरती माँ की मोहब्बत का कर्ज चुका रहा हैं.



अपना घर छोड़ कर, सरहद को अपना ठिकाना बना लिया,
जान हथेली पर रखकर, देश की हिफाजत को अपना धर्म बना लिया.



किसी गजरे की ख़ुशबू को महकता छोड़ के आया हूँ,
मेरी नन्ही से चिड़िया को चहकता छोड़ के आया हूँ,
मुझे छाती से अपनी तू लगा लेना ऐ भारत माँ,
मैं अपनी माँ की बाहों को तरसता छोड़ के आया हूँ.

मेरे जज्बातों से मेरा कलम इस कदर वाकिफ हो जाता हैं,
मैं इश्क भी लिखना चाहूँ तो इन्कलाब लिखा जाता हैं.


मरने के बाद भी जिसके नाम मे जान हैं,
ऐसे जाबाज़ सैनिक हमारे भारत की शान है.


आर्मी तो है देश की शान,
जिन्दादिली है जिसकी पहचान.


देश के उन वीर जवानों को सलाम
जो सुरक्षा का एहसास दिलाते हैं,
जो हथेली पर रखकर जान,
हमारी हिफाजत का जिम्मा उठाते हैं.

Wednesday, February 13, 2019

School time

#BREAKING #जयपुर: प्रदेश के सरकारी स्कूलों का समय बदलने की घोषणा, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने की घोषणा, एक पारी स्कूलों का समय 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक रहेगा 7.30 से 1 बजे तक, 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक रहेगा 10 बजे से 4 बजे तक, शिक्षा मंत्री ने कहा, आदेश जल्द जारी होंगे

Teachar grade 3 L1

*_तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2018 का मामला......!!_*

*_कल ही शिक्षा निदेशालय, बीकानेर द्वारा जारी किये गए थे नियुक्ति आदेश......!!_*

*_राजस्थान हाई कोर्ट ने 26 हजार पदों की नियुक्ति प्रक्रिया पर लगाई अंतरिम रोक.....!!_*

*_25 फरवरी तक लगाई अंतरिम रोक.....!!_*

*_राज्य सरकार की अपील पर हुई सुनवाई....!!_*

*_टीएसपी क्षेत्र का लाभ नही देने से जुड़ा है मामला......!!_*


*#जोधपुर-तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती मामला*
*HCने 26 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पर लगाई अंतरिम रोक*
जस्टिस #संगीत राज लोढा की खंडपीठ ने 25 फरवरी तक लगाई अंतरिम रोक,अप्रार्थी #मनीष कुमार नागदा की ओर से वीएल एस राजपुरोहित ने रखा पक्ष,TSP क्षेत्र का लाभ नही देने से जुड़ा है मामला

Sunday, February 10, 2019

Kv addmision


*केन्द्रीय विद्यालय में दाखिले का मौका, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानिए ये जरूरी बातें*
केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक के दाखिलों के लिए एक मार्च से पंजीकरण होंगे। गत वर्ष ऑनलाइन पंजीकरण में सामने आई परेशानियों को दूर करने के बाद इस बार भी केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पंजीकरण ऑनलाइन करने का ही फैसला लिया है। 
सभी केंद्रीय विद्यालयों में एक मार्च से 19 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण होंगे। उपलब्ध सीटों के हिसाब से पहली सूची 26 मार्च को जारी कर दी जाएगी। दूसरी सूची नौ अप्रैल को जारी की जाएगी।
तीसरी सूची 23 अप्रैल को जारी होगी। इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो इसके लिए अलग से सूची जारी की जाएगी। दून के 11 केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक की 1160 सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा। 
👉 *यह कागज देने होंगे*
कक्षा एक में दाखिले के लिए आयु पांच से सात वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए आयु के प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाणपत्र, पते का प्रमाण सहित यदि अभिभावक किसी केंद्रीय, राज्य विभाग में कार्यरत है तो उसका भी प्रमाण देना होगा। ट्रांसफर के मामले की जानकारी भी विभाग के लेटर हेड पर देनी होगी। 
*दूरी का नियम* : एक सीट पर ज्यादा दावेदार होने की सूरत में केंद्रीय विद्यालय के निकटतम दावेदार को वरीयता दी जाती है।
*उम्र का नियम* : इसके तहत एक सीट पर एक से ज्यादा दावेदार होने पर उस अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी, जो कि प्रमाण पत्रों में दी गई जन्मतिथि के मुताबिक ज्यादा उम्र का होगा।
*इकलौती कन्या संतान नियम* : इसके तहत हर केंद्रीय विद्यालय में दो सीटें उन बच्चों के लिए आरक्षित रखी जाती हैं, जो कि अभिभावकों की इकलौती कन्या संतान हों। इसका लाभ लेने के लिए अभिभावकों को शपथपत्र देना होगा।
यहां होगा ऑनलाइन पंजीकरण : http://kvadmissiononline2019.in/

सीकर में आरोग्य मेला 2019 का आगाज आज

सीकर में आरोग्य मेला 2019 का आगाज आज ।। उद्धघाटन सवा ग्यारह बजे ।। आयुर्वेद विभाग राजस्थान सरकार द्वारा चार दिवसीय सम्भाग स्तरिय आरोग्य...